अभी अपने मित्र
इंजीनियर राजेन्द्र प्रसाद से बात हो रही थी। उनका कहना था कि एकलव्य के नाम पर साहित्य या
कला में कोई पुरस्कार क्यों नहीं है? द्रोणाचार्य के नाम पर पुरस्कार है, पर एकलव्य के नाम पर नहीं है। शायद कोई पुरस्कार एकलव्य के नाम पर हो भी, पर मुझे सही जानकारी नहीं है। इसलिए में यकीन से कुछ नहीं कह सकता। लेकिन
एकलव्य को लेकर मैंने कुछ और बातें
उनसे
शेयर कीं, जो यहाँ आपके साथ भी
शेयर कर रहा हूँ।
दलित साहित्य में एकलव्य पर अभी
उल्लेखनीय काम कोई नहीं हुआ है। कुछेक
दलित
लेखकों ने कुछ लिखा भी है, तो वह उसी कहानी पर
आधारित है, जो महाभारत में मिलती है और झूठी है। उसमें एकलव्य का सम्मान इसलिए नहीं है कि वह धनुर्विद्या में महान था, बल्कि इसलिए है कि उसने गुरु दक्षिणा
में अपना अंगूठा काटकर उस गुरु
को दे दिया था, जिससे उसने
धनुर्विद्या सीखी ही नहीं थी।
दरअसल एकलव्य और द्रोणाचार्य की कहानी उतनी ही झूठी है, जितनी झूठी कबीर और रामानंद की कहानी है। जिस प्रकार
कबीर ने रामानंद से कोई शिक्षा प्राप्त नहीं की थी, उसी प्रकार एकलव्य ने भी द्रोणाचार्य से
कोई शिक्षा प्राप्त नहीं की थी।
जिस प्रकार रामानंद कबीर के गुरु नहीं थे, उसी प्रकार द्रोणाचार्य भी एकलव्य के गुरु नहीं थे।
एकलव्य की कहानी हमें महाभारत (1.123.10-39) में मिलती है, जो इस प्रकार है–
“द्रोण
पांडवों के धनुर्विद्या के गुरु थे और अर्जुन उनका सर्वोत्तम शिष्य था। एक दिन निषाद जनजाति नरेश का पुत्र एकलव्य उनके पास शिष्य बनने के लिए आया। पर, द्रोण ने, जो
धर्म को जानते थे, निषाद पुत्र को शिष्य बनाने से इंकार कर दिया। एकलव्य ने
द्रोण के चरणों में अपना सर रखा और जंगल में
जाकर द्रोण की मूर्ति बनाकर उसी को गुरु मानकर साधना करने लगा। वह महान धनुर्धर बन गया। एक दिन पांडव
कुत्ते को लेकर शिकार के लिए जंगल में
गये।
कुत्ता वहां एकलव्य को देख कर भौंकने लगा। और तब तक भौंकता रहा, जब तक कि एकलव्य ने उसके
मुंह में सात तीर न छोड़ दिए। कुत्ते के मुंह में तीरों को देखकर पांडव बहुत हैरान हुए। वे वहां गये, जहाँ से तीर आये थे। वहां उन्होंने एकलव्य को देखा और पूछा कि वह कौन है? एकलव्य ने अपना परिचय दिया और यह भी बताया कि द्रोण उसके गुरु
हैं। पांडव घर चले गये। पर एक दिन अर्जुन ने द्रोण से
पूछा कि उन्होंने निषाद पुत्र को शिष्य क्यों बनाया, जो धनुर्विद्या में मुझ से भी महान है? द्रोण, अर्जुन
को साथ लेकर एकलव्य के पास गये और उससे कहा
कि अगर तुम मेरे शिष्य हो, तो अभी मेरी दक्षिणा मुझे दो। एकलव्य ने कहा कि गुरुदेव आज्ञा दें, अभी तो मेरे पास कुछ है नहीं। द्रोण ने उत्तर दिया कि अपना दाहिना
अंगूठा काटकर मुझे दे दो। जब एकलव्य ने ये
दारुण शब्द सुने, तो उसने खुश होकर
अपना दाहिना अंगूठा काटकर द्रोण को दे दिया। उसके बाद जब एकलव्य ने तीर
चलाया, तो उँगलियों ने पहले
जैसा काम नहीं किया।
इस कहानी में शुरू में आया है, “द्रोण, जो
धर्म को जानते थे”. इसका क्या अर्थ है? यह
कौन सा धर्म है, जो द्रोण जानते थे? जाहिर है कि यह वर्ण धर्म है। इसी धर्म का पालन करते हुए
द्रोण ने एकलव्य को शिष्य नहीं बनाया।
यह
बात समझ में आती है। लेकिन यह बात समझ में नहीं आती कि जब शिष्य बनाया ही नहीं, तो
एकलव्य से गुरु दक्षिणा क्यों मांगी गयी? यह बात और भी समझ में नहीं आती कि गुरु दक्षिणा में उसका
अंगूठा ही क्यों माँगा गया? यह बात भी समझ में नहीं आती कि एकलव्य ने द्रोण को
अपना अंगूठा क्यों काटकर दिया, जबकि वह उसके गुरु थे
ही नहीं? यह प्रश्न भी समझ से
परे है कि द्रोण ने उस कटे हुए अंगूठे का
क्या किया? क्या उसे तलकर खा गये, आखिर मांसाहारी तो थे ही। इन सारे सवालों का जवाब इस कहानी से
नहीं मिलता। लेकिन यदि यह मान लें कि यह पूरी कहानी
झूठी है, तो हमें सारे सवालों
के जवाब तुरंत मिल जायेंगे।
सबसे पहली बात जो हमें समझनी है, वह यह है कि एकलव्य खुद भी राजकुमार था,
उसके
पिता निषाद नरेश थे। वह धनुर्विद्या सीखने के लिए द्रोण को गुरु बना ही नहीं सकता था। इसके दो कारण हैं।
पहला यह कि वर्ण धर्म में शूद्र को विद्या देने का अधिकार ब्राहमण को नहीं है, यह बात एकलव्य को न मालूम हो, यह
हो ही नहीं सकता। ब्राहमण शूद्र को अपना शिष्य बना ही नहीं सकता, यह
जानते हुए एकलव्य द्रोण के पास शिष्य बनने के लिए नहीं जा सकता। दूसरा कारण यह है कि धनुर्विद्या जनजाति
समुदाय की पारंपरिक विद्या है। यह विद्या एकलव्य में
आनुवंशिक रूप में थी। वह अपने समय का महान धनुर्धर था। धनुर्विद्या में वह इतना निपुण और सिद्ध
हस्त था कि द्रोण का सिखाया हुआ अर्जुन उसके सामने
कुछ भी नहीं था। कुत्ते के मुंह में इस तरीके से एकलव्य ने सात तीर मारे थे कि कुत्ते का मुंह
बंद हो गया था और खून की एक बूंद तक
नहीं
निकली थी। यह कमाल अर्जुन ने खुद अपनी आँखों से देखा था। यह कमाल ही अर्जुन के द्वेष , द्रोण के क्रोध और एकलव्य के विनाश का
कारण बना। एकलव्य को अर्जुन से बड़ा
धनुर्धर बनने से रोकने के लिए द्रोण ने जो साजिश रची, उसी के तहत एकलव्य का बलपूर्वक अंगूठा
काटा गया, अंगूठा उसने दान नहीं
किया था।
-
कँवल भारती
आभार {हस्तक्षेप. कॉम }
आभार {हस्तक्षेप. कॉम }
एकलव्य का अंगूठा बल पूर्वक उसी प्रकार काटा गया जिस प्रकार बल पूर्वक मायावती ने निषाद SC आरक्षण को रुकवा दिया । आंबेडकर महासभा के स्वजाति प्रेम में अंधे लोगों ने मछुआ SC आरक्षण पर जिस प्रकार कोर्ट से स्टे लिया , जिस प्रकार मीरा कुमार और सुशील शिंदे जैसे चमारवादी नेताओं ने इसे फाइलों में उलझा दिया । और बसपा की सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में इस मूलरूप में वापस मंगवा कर निरस्त कर दिया ।
ReplyDeleteअरुण भाई आप ने बिल्कुल ठीक कहा है लेकिन संसदीय दलों से इससे ज्यादा उम्मीद, देश का कोई भी बुद्धिजीवी नहीं करता है, अज्ञानहीन ही अधिकता की उम्मीद करता है.
Deletebilkul theek kaha sir aapne
Deleteyek dam satik kahaa hai aap sab ne...
ReplyDeleteआदरणीय लेखक महोदय पहली बात ये की एकलव्य निषाद राज के गोद लिए (आज की भाषा अनुसार) पुत्र थे जो कि वास्तव में श्रीकृष्ण के चाचा जी के पुत्र थे।
ReplyDeleteद्रोण तो कौरव वंश के अतिरिक्त किसी अन्य को धनुर्विद्या सिखा ही नही सकते थे क्योंकि उन्हें यह कार्य वचन के साथ सौंपा गया था।
एकलव्य चूंकि इतने बड़े धनुर्धर थे कि कोई उनका अंगूठा जबर्दस्ती नही कटवा सकता था क्योंकि वो भी राजपुत्र थे।
और जो सबसे बड़ी बात है की राजा की कोई जाति नही होती थी।
जरासंध की सेना का सेनापति एकलव्य शुद्र होकर कैसे बना ?
ReplyDeleteजरासंध की सेना का सेनापति एकलव्य शुद्र होकर कैसे बना ?
ReplyDeleteShi bat h bhai
ReplyDelete