Friday, 8 February 2013

"मेरे लिए मेरी पार्टी ही मेरा परिवार है"-राम मनोहर लोहिया



हिंदुस्तान के प्रख्यात समाजवादी नेता स्वर्गीय डाक्टर राम मनोहर लोहिया ने कहा था "मेरे लिए मेरी पार्टी ही मेरा परिवार है", और उन्होंने अविवाहित रहते हुए अपना परिवार नहीं बनाया . वे पार्टी कार्यकर्ताओ को ही अपना परिवार समझते थे.

          
अब जरा देश की मौजूदा पार्टियों पर एक नजर डाले.. कांग्रेस पार्टी:- चाचा नेहरु, बिटिया इंदिरा, बेटा राजीव व संजय, बहू सोनिया बेटा राहुल, बिटिया प्रियंका,दामाद वाड्रा.
भारतीय जनता पार्टी:- अटल बिहारी वाजपयी, दामाद रंजन भट्टाचार्य, राजनाथ सिंह पंकज सिंह.
 समाजवादी पार्टी :- मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव,. शिवपाल सिंह यादव, धर्मेन्द्र यादव, डिम्पल यादव.
 इंडियन नेशनल लोकदल:- चौधरी देवीलाल, ओमप्रकाश चौटाला, अभय चौटाला.
 शिव सेना:- बाला साहेब ठाकरे, उद्दव ठाकरे, आदित्य ठाकरे....और कुनबे से ही राज ठाकरे (म न से ).
राष्ट्रीय जनता दल:- लालू यादव, श्रीमती राबड़ी देवी, साधू यादव,रामविलास पासवान, पारस पासवा.
 बहुजन समाज पार्टी.:- मायावती,भाई आनंद कुमार.
नॅशनल कोंफ्रेंस:- शेख अब्दुल्लाह, बेटा फारूक अब्दुल्ला, पोता उमर अब्दुल्ला.
 लोकदल:- चौधरी चरण सिंह, बेटा अजीत सिंह पोता जयंत चौधरी.
शिरोमणि अकाली दल:- प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, बहू प्रकाश कौर.
डी एम् के :- करुना निधि, बेटा स्टालीन व अजागीरी, बेटी कनिमोझी.
 एन सी पी:- शरद पवार, बेटी सुप्रिया सूले, भतीजा अजीत पवार,
 बीजू जनता दल:- बीजू पटनायक, बेटा नवीन पटनायक.
 झारखंड मुक्ति मोर्चा:- शीबू सोरेन, दुर्गा सोरेन.
हरियाणा विकास पार्टी:- भजन लाल, चाँद मोहम्मद, कुलदीप विश्नोई.
जनता दल सेक्युलर:- एच दी देवेगौडा, एच दी कुमार स्वामी.
 इसके अलावा :- पी ऐ संगमा, बेटी अगाथा संगमा.
लिस्ट  बहुत लम्बी है,
इन महानुभावो के बारे में पढने के बाद क्या आपको नहीं लगता की लोहिया जी के लिए पार्टी ही परिवार थी और इनके लिए परिवार ही पार्टी है.
                             -DINESH 

No comments:

Post a Comment